बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

feature-top

बिलासपुर जिला न्यायालय को लेकर आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सीजेएम के ई-मेल पर बम धमाके की धमकी वाला संदेश मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस ई-मेल में न्यायालय परिषद को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश और निकास द्वार पर मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की जा रही है, वहीं पूरे परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है।

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं और न्यायालय परिसर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बम कहां रखा गया है और ई-मेल भेजने वाले का मकसद क्या है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस साइबर सेल भी जांच में शामिल है।


feature-top