दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने पूर्व सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

इसके साथ ही, हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने भी आतिशी के खिलाफ श्री अकाल तख्त अमृतसर में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, बीजेपी ने आतिशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आतिशी सिंह ने जो टिप्पणी हमारे गुरुओं के ख़िलाफ़ की है, उसे हम सहन नहीं करेंगे।


feature-top