- Home
- टॉप न्यूज़
- ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका
‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका
जमीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने पद का दुरुपयोग किया और इस दौरान आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया। अदालत के अनुसार, लालू यादव परिवार ने रेल अधिकारियों और अपने करीबी सहयोगियों की मिलीभगत से विभिन्न स्थानों पर जमीनें हासिल कीं।
इस मामले में अदालत ने 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि 52 लोगों को बरी कर दिया गया है, जिनमें कुछ रेल अधिकारी भी शामिल हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
