अयोध्या : राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की नहीं होगी डिलीवरी

feature-top

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की परिधि के भीतर नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध अब केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू होगा।

प्रशासन ने इस संबंध में होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को आदेश से अवगत करा दिया है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


feature-top