मेरे पास भी अमित शाह की पेन ड्राइव, खोल दूंगी पोल पट्टी : ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां सियासी पारा हाई है। एक दिन पहले जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पॉलिटिकल कंसल्टेंट I-PAC के ऑफिस और उसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की।

वहीं इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  कोलकाता में रैली निकाली।

इस दौरान बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जानबूझकर चुनावों से पहले केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन पर और उनकी सरकार पर हद से ज़्यादा दबाव डाला गया, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित कोयला घोटाले में शामिल होने से संबंधित पेन ड्राइव जारी कर देंगे।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास एक पेन ड्राइव है, जो कथित तौर पर कोयला घोटाले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संलिप्तता से जुड़ी हैं।

कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “मेरे पास एक पेन ड्राइव हैं। मैं जिस पद पर हूं, उसकी इज़्ज़त करते हुए अभी तक चुप हूं। मुझ पर ज़्यादा दबाव मत डालो। नहीं तो मैं सब कुछ बता दूंगी... पूरा देश हैरान रह जाएगा।


feature-top