JDU नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करी

feature-top

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में केसी त्यागी ने लिखा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे हुए अनमोल रत्न के रूप में नीतीश कुमार इस सम्मान के पूर्णतः योग्य हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है, जब आपके प्रयासों से स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

त्यागी ने पत्र में उल्लेख किया कि चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर ने जनहित, किसानों और हाशिए पर खड़े समाज को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इन्हीं मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले नेता के रूप में नीतीश कुमार का योगदान भी अतुलनीय है।

उन्होंने आगे लिखा कि आपके इन प्रयासों से प्रेरित होकर वह निवेदन करते हैं कि समाजवादी आंदोलन के जीवित प्रतीक और अनमोल रत्न नीतीश कुमार को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई नेताओं को जीवित रहते हुए यह सम्मान दिया जा चुका है।


feature-top