JDU ने 10 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

feature-top

जनता दल यूनाइटेड ने अपने दस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

पार्टी का कहना है कि बिहार विधानसभा आम चुनाव वर्ष 2025 में दल/गठबंधन के प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले आरोपित पार्टी के पदाधिकारियों के संबंध में पार्टी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।


feature-top