जुबीन गर्ग मौत मामला: असम कैबिनेट ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की पांच सदस्यीय टीम को दी मंजूरी

feature-top

दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए असम कैबिनेट ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) की पांच सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी है। इस टीम की अगुवाई सीनियर एडवोकेट जियाउल कमर करेंगे।

 कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह विशेष टीम मामले से जुड़ी कानूनी लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी वकीलों को इस टीम में शामिल किया गया है।

स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की टीम में सीनियर एडवोकेट जियाउल कमर को मुख्य एसपीपी नियुक्त किया गया है, जबकि ब्रोजेंद्र मोहन चौधरी को एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाया गया है। इसके अलावा किशोर दत्ता, प्रांजल दत्ता और बिकाश जमार असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभाएंगे।


feature-top