- Home
- टॉप न्यूज़
- रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
बिहार राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया बयान को सियासी गलियारों में अहम माना जा रहा है।
रोहिणी आचार्य ने बिना किसी का नाम लिए अपने ही परिवार के सदस्य और राजद नेता तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा कि किसी बड़ी विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, अपने ही काफी होते हैं।
उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि अहंकार और बहकावे में आकर कुछ लोग उसी पहचान और वजूद को मिटाने पर आमादा हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पहचान मिली है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि बड़ी शिद्दत से बनाई और खड़ी की गई विरासत को तहस-नहस करने के लिए अपनों के साथ-साथ कुछ नए बने षड्यंत्रकारी अपने ही काफी होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है और अहंकार हावी हो जाता है, तब विनाशक सोच ही इंसान की आंख, नाक और कान बन जाती है और बुद्धि-विवेक को खत्म कर देती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
