- Home
- टॉप न्यूज़
- हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी : असदुद्दीन ओवैसी
हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी : असदुद्दीन ओवैसी
10 Jan 2026
, by: Prakash
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हिजाब पहनने वाली महिला एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। महाराष्ट्र के सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान के संविधान में लिखा हुआ है कि सिर्फ एक ही मजहब का आदमी प्रधानमंत्री बन सकता है।
बाबा साहब आंबेडकर का जो संविधान है, वो कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक वजीर-ए-आजम बन सकता है। असदुद्दीन ओवैसी का ख्वाब ये है कि एक दिन आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की वजीर-ए-आजम बनेगी।
भले हम और आप रहें या ना रहें। ऐसा हो सकता है कि तब तक जमीन में हमारी हड्डियां भी गुम जाएंगी। मगर देखना, एक दिन ऐसा होगा।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
