उड़ीसा : राउरकेला में विमान हादसा, सभी यात्री घायल

feature-top

राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 9 सीटर विमान था, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के समय विमान में 6 यात्री और एक पायलट मौजूद थे।

दुर्घटना में सभी लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं विमान के क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 


feature-top