जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठाई

feature-top

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर राजनीतिक समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के बाद अब केंद्रीय मंत्री और हम सेक्युलर के संरक्षक जीतनराम मांझी ने भी इस मांग का समर्थन किया है।

 जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत रत्न नीतीश कुमार जी… ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगता है।

हमें पूरा विश्वास है कि अपने फैसलों से सभी को चौंकाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लेकर एक बार फिर सबको चौंका देंगे।”


feature-top