पुणे मनपा चुनाव: शरद पवार गुट और अजित पवार गुट की एनसीपी का साझा घोषणापत्र जारी

feature-top

पुणे नगर निगम (PMC) चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट ने शनिवार को संयुक्त रूप से चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, दोनों गुटों ने पुणे के विकास को प्राथमिकता देते हुए एक साझा एजेंडा पेश किया है। घोषणापत्र में शहर की ट्रैफिक समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं, जल आपूर्ति और किफायती सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने का वादा किया गया है।

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए शहर में मौजूद 33 ‘मिसिंग रोड लिंक’ को पूरा करने, प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने और ट्रैफिक फ्लो को बेहतर बनाने की योजना शामिल है। सार्वजनिक परिवहन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर देते हुए, बस और मेट्रो में मुफ्त यात्रा की भी योजना प्रस्तावित की गई है, जो यूरोपीय शहरों के मॉडल से प्रेरित बताई गई है।

घोषणापत्र में कहा गया है कि पुणे में करीब 30 लाख वाहन हैं, जिसके कारण हर साल ट्रैफिक जाम में ईंधन और लोगों के समय की बर्बादी से लगभग 750 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। एनसीपी नेताओं का दावा है कि मजबूत और सुलभ सार्वजनिक परिवहन से न केवल इस आर्थिक नुकसान को कम किया जा सकता है, बल्कि प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव है।


feature-top