- Home
- टॉप न्यूज़
- बार काउंसिल चुनाव पर रोक को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, BCI से 48 घंटे में जवाब तलब
बार काउंसिल चुनाव पर रोक को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, BCI से 48 घंटे में जवाब तलब
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को अंतिम समय में रोके जाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव केवल अफवाह या आशंका के आधार पर नहीं रोके जा सकते।
कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को 48 घंटे के भीतर स्पष्ट और ठोस कारणों के साथ जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि बार काउंसिल चुनाव 9 जनवरी को प्रस्तावित थे, जिन्हें 6 जनवरी को BCI के आदेश से रोक दिया गया।
आदेश में चुनाव के दौरान पैसे और लग्जरी कार बांटने की अफवाहों का हवाला दिया गया था। हाईकोर्ट ने आदेश को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण और रिकॉर्ड पर मौजूद ठोस कारणों के चुनाव स्थगित करना अनुचित है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
