रायपुर : चौथी के प्रश्न पत्र विवाद पर शिक्षा विभाग का एक्शन

feature-top

शिक्षा सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र को लेकर उठे विवाद पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रश्न पत्र में एक बहुविकल्पीय प्रश्न के विकल्प में “राम” शब्द शामिल होने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जांच के लिए गठित 5 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने प्रश्न पत्र निर्माता शिखा सोनी, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नकटी (खपरी), विकासखंड तिल्दा को निलंबित कर दिया है।

वहीं प्रश्न पत्र मॉडरेशन की जिम्मेदारी निभा रहीं नम्रता वर्मा, सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक कर दिया गया है। शिखा सोनी ने स्पष्टीकरण में बताया कि “रामू (RAMU)” के स्थान पर गलती से “राम (RAM)” अंकित हो गया था और उनका किसी भी धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। वहीं मॉडरेटर नम्रता वर्मा ने भी इसे अनजाने में हुई त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया है।


feature-top