- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : जकात फाउंडेशन के कार्यक्रम में हंगामा, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजन रद्द
रायपुर : जकात फाउंडेशन के कार्यक्रम में हंगामा, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजन रद्द
राजधानी रायपुर में जकात फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को हंगामे के बाद शुरू होने से पहले ही रद्द करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में एक मोटिवेशनल स्पीकर को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं सहित कई सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए बच्चियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं से कार्यक्रम आयोजित करने की लिखित अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आयोजनकर्ता कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
