मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में शामिल होकर राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में अब उन्हें केंद्र सरकार के समान भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी।


feature-top