अमित शाह का केरल सरकार पर तीखा हमला

feature-top

केरल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पिनरई विजयन सरकार पर तीखा हमला बोला। तिरुवनंतपुरम में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कहा—जो मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, वो धर्म क्या बचाएंगे।

अमित शाह ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि केरल में कमल निशान की सरकार बनाना है।

उन्होंने दावा किया कि यूडीएफ और एलडीएफ राज्य को आगे नहीं बढ़ा सकते और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही केरल को विकास और सुरक्षा दे सकती है।


feature-top