बंगाल : सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

feature-top

पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा तेज होती दिख रही है। पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ।

आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के झंडे लिए भीड़ ने उनकी बुलेटप्रूफ गाड़ी को बांस की लाठियों से निशाना बनाया। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया, जबकि विरोध में भाजपा नेताओं ने चंद्रकोना थाने में धरना दिया। इस हमले को लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है।


feature-top