रायपुर में दो विदेशी महिलाएं हिरासत में

feature-top

राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थीं।

पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एरिना होटल से दोनों को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक जांच में महिलाओं के उज़्बेकिस्तान की नागरिक होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और IB संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


feature-top