हम सब देख रहे हैं, जल्द आजाद होगा ईरान : इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

feature-top

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इजरायल की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में जो कुछ भी चल रहा है उसपर उनकी नजर बनी है।

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि ईरान जल्द ही अत्याचारियों से आजाद हो जाएगा। नेतन्याहू के इस बयान से सस्पेंस और गहरा गया है कि क्या वाकई में अमेरिका और इजरायल ईरान में दखल देने का प्लान बना रहे हैं।

बता दें ईरान की इस्लामिक सरकार पहले भी इन प्रदर्शनों के पीछे अमेरिकी और इजरायली साजिश का दावा कर चुकी है। वहीं इजरायल ने दावा किया है कि अगर विदेशी हमला होता है तो वह इजरायल और अमेरिका पर पलटवार जरूर करेगा।


feature-top