भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा

feature-top

बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज में शामिल होने वाले भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रितेश पांडेय ने एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। रितेश पांडेय ने कहा है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए, लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है। बता दें कि बिहार चुनाव में रितेश पांडेय करगहर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।


feature-top