कोल लेवी घोटाला: ईडी रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 2.66 करोड़ की संपत्ति अटैच

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर ने कोल लेवी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की संपत्तियों को अटैच किया है।

ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में ज़मीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट सहित कुल आठ अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में अब तक ईडी 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कुल 35 आरोपियों के खिलाफ पांच चालान अदालत में पेश किए जा चुके हैं। ईडी के अनुसार, कोल लेवी घोटाला मामले में अब तक लगभग 273 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।


feature-top