पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती

feature-top

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, यानी AIIMS में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद उनकी हालत को देखते हुए सोमवार को उन्हें AIIMS दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विस्तृत जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। जानकारी के मुताबिक, उनकी MRI समेत अन्य जरूरी मेडिकल जांचें की जाएंगी।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य से जुड़ी आगे की जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


feature-top