14 जनवरी को झारखंड BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

feature-top

झारखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान 14 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। बीजेपी के मुताबिक, 13 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए नामांकन होगा।

दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 3 से 5 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल आदित्य साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है।

वे वर्तमान में झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


feature-top