- Home
- टॉप न्यूज़
- आयुष डॉक्टरों को RMP घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस
आयुष डॉक्टरों को RMP घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस
13 Jan 2026
, by: Prakash
आयुष डॉक्टरों को भी एलोपैथिक डॉक्टरों की तरह कानून के तहत रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ ने इस जनहित याचिका पर कानून, स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालयों को नोटिस जारी किया।
याचिका में 1954 के औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम के शेड्यूल की समीक्षा और विज्ञान में हुई प्रगति के अनुसार अपडेट के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।
साथ ही आयुष डॉक्टरों को भी इस कानून के तहत “पंजीकृत डॉक्टर” की श्रेणी में शामिल करने का अनुरोध किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
