- Home
- टॉप न्यूज़
- ओवैसी का आरएसएस पर हमला, आज़ादी की लड़ाई में भूमिका पर उठाए सवाल
ओवैसी का आरएसएस पर हमला, आज़ादी की लड़ाई में भूमिका पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित एक जनसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
ओवैसी ने देश की आज़ादी की लड़ाई में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि संघ का कोई भी नेता अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के लिए जेल नहीं गया। ओवैसी ने दावा किया कि आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को ब्रिटिश शासन के विरोध में नहीं, बल्कि खिलाफत आंदोलन के समर्थन के चलते जेल जाना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि आज वही लोग मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में कोई भी बांग्लादेशी नहीं है और यदि कोई पाया जाता है, तो यह पूरी तरह से नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता होगी।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में हिंदुत्व का एजेंडा आगे बढ़ाने में लगी है और अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समाज में नफरत की राजनीति की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
