बस्तर के समग्र विकास को लेकर सीएम विष्णु देव साय की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करना और विकास कार्यों को गति देना शामिल है। मुख्यमंत्री बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मूलभूत सुविधाओं के तेज़ी से विस्तार पर विशेष जोर दे रहे हैं।

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विचार किया जा रहा है।


feature-top