मरवाही में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार

feature-top

मरवाही पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मरवाही और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 4 लाख 52 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दानी कुंडी एवं आसपास के क्षेत्र में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने 33 हजार 500 रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई संपत्ति का अनुमानित मूल्य 4 लाख 52 हजार 500 रुपये बताया गया है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


feature-top