- Home
- टॉप न्यूज़
- मोदी जी आप तमिल जनता की आवाज को नहीं दबा सकते : राहुल गांधी
मोदी जी आप तमिल जनता की आवाज को नहीं दबा सकते : राहुल गांधी
थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसी बीच तमिल सिनेमा के कई कलाकार फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं।
अब इस विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘जन नायकन’ को रोकने का प्रयास तमिल संस्कृति पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी, आप तमिल जनता की आवाज को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद फिल्म से जुड़ा विवाद और राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। वहीं, फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि वे कानूनी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
