महाराष्ट्र में जिला परिषद् और पंचायत समिति चुनावों का ऐलान

feature-top

महाराष्ट्र में जिला परिषद् और पंचायत समिति जिनमें 50 फीसदी आरक्षण की परेशानी नहीं ऐसे 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति की सीटों पर चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इन सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 7 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इसके लिए 1 जुलाई 2025 की वोटर लिस्ट का उपयोग किया जाएगा। वहीं मतदाता इस संबंध में वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही सभी क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 2.09 करोड़ मतदाता इस चुनाव में वोट डालेंगे।


feature-top