- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा में किसान आत्महत्या प्रयास पर युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कोरबा में किसान आत्महत्या प्रयास पर युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कोरबा जिले में 24 घंटे के भीतर दो आदिवासी किसानों द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद सियासत गरमा गई है।
किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरबा कलेक्ट्रेट गेट के सामने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने शरीर पर सफेद कपड़ा ओढ़कर सड़क पर लेट गए।
इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि किसानों के लिए कफन तक खरीदना कितना मुश्किल हो गया है। कुछ ही देर में यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और कलेक्ट्रेट मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों का ध्यान प्रदर्शन की ओर खिंच गया।
कफन ओढ़कर प्रदर्शन करने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर कफन को जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कदम किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
