एसआईआर के नाम पर एनआरसी लागू कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में धांधली करने और फर्जी वोटर बनाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपवित्र करने का प्रयास है, जिसे सपा सफल नहीं होने देगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा से जुड़े लोग वोट बनाने की प्रक्रिया में हेराफेरी करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके लिए पार्टी सभी बूथ प्रभारियों को एफआईआर का प्रारूप भेज रही है ताकि हर स्तर पर निगरानी रखी जा सके।


feature-top