जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को मिली सशर्त जमानत

feature-top

किसान से धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।

विधायक साहू आज शाम जिला जेल से रिहा होंगे। बता दें कि विधायक बालेश्वर साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जमानत आदेश जारी होने के बाद आज शाम उन्हें जिला जेल से रिहा किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला जेल पहुंचकर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की थी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं, इस मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।


feature-top