बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 52 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार प्रभावी कार्रवाई, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नियद नेल्लानार’ तथा पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) सहित कुल 52 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 31 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी सहित कई गंभीर नक्सली वारदातों में संलिप्त रहे हैं।

इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।


feature-top