ओड़िशा : पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती, बीजेडी के दो विधायक निलंबित

feature-top

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में दो विधायकों को निलंबित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, केंद्रपाड़ा जिले की पटकुरा विधानसभा सीट से विधायक अरविंद मोहपात्रा तथा केओंझर जिले के चंपुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सनातन महाकुड को बीजू जनता दल से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों विधायकों की गतिविधियाँ पार्टी हितों के विपरीत पाई गईं, जिसके चलते उनके खिलाफ यह अनुशासनात्मक कदम उठाया गया। साथ ही, निलंबन से संबंधित आदेश की प्रति विधानसभा अध्यक्ष को भी भेज दी गई है। इस कार्रवाई को बीजेडी नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक अनुशासन को सख्ती से लागू करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


feature-top