- Home
- टॉप न्यूज़
- CGPSC अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) परीक्ष को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी
CGPSC अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) परीक्ष को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC द्वारा अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था), महिला एवं बाल विकास विभाग की परीक्षा 2025 का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। यह परीक्षा राज्य के चार संभागों—सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर—में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। CGPSC ने अभ्यर्थियों के लिए सख्त और स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
अभ्यर्थी केवल लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल, ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र और काले या नीले बॉलपॉइंट पेन ही साथ ला सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पहनावे को लेकर भी सख्त नियम तय किए गए हैं। घड़ी, मोटे सोल वाले जूते, डिजाइनर या कार्गो कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। महिलाओं के लिए भी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
