गरियाबंद : डांस देखना एसडीएम को पड़ा भारी,किया गया निलंबित

feature-top

उरमाल में अश्लील डांस मामले में आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल ही गया. कमिश्नर महादेव कांवरे ने आयोजन की अनुमति देने वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम को निलंबित किया है।

 कमिश्नर ने यह कार्रवाई जांच में अश्लील डांस के लिए नियम विरुद्ध अनुमति देने की पुष्टि होने के बाद की है।

 एसडीएम ने न केवल अश्लील नृत्य कार्यक्रम को अनुमति दी थी, बल्कि खुद आयोजन में शामिल होकर प्रशासन की किरकिरी कराई थी।


feature-top