- Home
- टॉप न्यूज़
- भूपेश बघेल का BJP सरकार पर बड़ा हमला
भूपेश बघेल का BJP सरकार पर बड़ा हमला
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ असम विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 20 तारीख को गुवाहाटी में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 21 से 28 तारीख तक जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे, जिनके माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
