दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियां फिर हुई लागू

feature-top

दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रैप-4 के प्रतिबंध दोबारा लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले दिल्ली की हवा दिसंबर के महीने में बेहद जहरीली हुई थी। उस समय ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू किए गए थे।

हालांकि, बाद में हवा से प्रदूषण कम हुआ और 24 दिन पहले ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए थे। इसके बाद तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण में और कमी आई।

साल की शुरुआत में हवा बहुत हद तक साफ हो गई थी। ऐसे में ग्रैप-3 के प्रतिबंध भी हटा दिए गए थे, लेकिन प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप-3 के प्रतिबंध लगाए गए और 24 घंटे के अंदर ग्रैप-4 के प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं।


feature-top