- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास का बदला लेना है तो अंग्रेजों और हूणों से लो : असदुद्दीन ओवैसी
इतिहास का बदला लेना है तो अंग्रेजों और हूणों से लो : असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डोभाल ने कहा था कि यह देश ऐसे ही आज़ाद नहीं हुआ है, हमें अपने अतीत का बदला लेना होगा और भारत को फिर से महान बनाना होगा।
इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर इतिहास का बदला लेना ही है, तो फिर हूणों और अंग्रेजों से लिया जाए। उन्होंने तंज भरे लहजे में सवाल किया कि हूणों से बदला कौन लेगा और अंग्रेजों के अत्याचारों का हिसाब कौन करेगा।
ओवैसी ने आगे कहा कि हूण कहां से आए थे, गुप्त साम्राज्य का पतन कैसे हुआ और पुष्यमित्र शुंग के दौर की घटनाओं का बदला कौन लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन घटनाओं का ज़िक्र किया जा रहा है, उस समय तक मुसलमान भारत आए ही नहीं थे।
AIMIM प्रमुख ने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि ओडिशा का सबसे बड़ा मंदिर बौद्ध समाज का था, तो फिर उसका क्या होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
