अमेरिकी राष्ट्पति ट्रम्प ने यूरोपीय देशों पर 10% शुल्क का किया ऐलान

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका द्वारा खरीदे जाने के प्रस्ताव का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा।

इस फैसले के तहत डेनमार्क, ब्रिटेन, फ्रांस सहित यूरोपीय संघ के कई देश 1 फरवरी से अमेरिकी टैरिफ की चपेट में आएंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी कि यदि ग्रीनलैंड की “पूर्ण और सम्पूर्ण खरीद” को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।


feature-top