अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वजू को लेकर विवाद

feature-top

अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के पवित्र सरोवर में एक मुस्लिम युवक द्वारा कथित रूप से वज़ू करने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया और ज़मीनी स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है।

कई लोगों ने इसे सिख धर्मस्थल की मर्यादा का उल्लंघन बताया, जबकि कुछ का कहना है कि युवक की मंशा श्रद्धा की थी, भले ही वह सिख रीति-रिवाजों से अनजान रहा हो। जानकारों के मुताबिक, वज़ू आमतौर पर बहते पानी में किया जाता है, जबकि गुरुद्वारे का सरोवर स्थिर जल होता है और उसका उपयोग केवल धार्मिक स्नान के लिए होता है।

गुरुद्वारे में हाथ-पैर धोने के लिए अलग से बहते पानी की व्यवस्था होती है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मानन ने कहा कि सिख और हिंदू समुदाय मर्यादा से परिचित हैं, लेकिन अन्य धर्मों के लोग कभी-कभी अनजाने में गलती कर बैठते हैं।


feature-top