उत्तराखंड : चार धाम मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन, कैमरे बैन

feature-top

इस साल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया जाएगा।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने संबंधित जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट और डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करने के बाद पत्रकारों को बताया कि मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने की इजाज़त देने से दर्शन में कई दिक्कतें आ रही थीं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से बैन लगाने का फैसला किया गया है।


feature-top