- Home
- टॉप न्यूज़
- नक्सल मुक्त हुआ नेशनल पार्क एरिया : गृहमंत्री विजय शर्मा
नक्सल मुक्त हुआ नेशनल पार्क एरिया : गृहमंत्री विजय शर्मा
बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की ताकत और सटीक रणनीति के चलते एक बड़ा नक्सली न्यूट्रलाइज किया गया है।
इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित चार नक्सलियों को मारा गया है। इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सफलता है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले नक्सली दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटने के लिए समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा।
इसके बाद सुरक्षाबलों को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी। नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बस्तर अंचल में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
