हरियाणा : अल-फला यूनिवर्सिटी पर ED की कार्रवाई में कई अनियमितताएं उजागर

feature-top

रेड फोर्ट के पास नवंबर 2025 में हुए ब्लास्ट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फरीदाबाद स्थित अल-फला यूनिवर्सिटी के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं।

ED के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान विश्वविद्यालय में नियमों के उल्लंघन, फर्जी नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले हैं।

जांच एजेंसी का आरोप है कि ब्लास्ट से पहले कुछ कट्टरपंथी डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी परिसर को अपने ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किया।

इस संबंध में ED ने दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की है, जिस पर अभी संज्ञान लिया जाना बाकी है। वहीं, ब्लास्ट के आतंकी पहलू की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अलग से कर रही है।


feature-top