मुंगेली : जिला अध्यक्ष के निलंबन के विरोध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का आंदोलन आज

feature-top

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुंगेली जिला अध्यक्ष के निलंबन के विरोध में व्यापक आंदोलन की घोषणा की है। इसी क्रम में संभाग स्तरीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

संघ का कहना है कि मुंगेली के जिला बनने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ इस स्तर पर संगठित और लोकतांत्रिक आंदोलन किया जा रहा है।

आंदोलन में संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष का निलंबन कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कर्मचारियों के सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए किया जा रहा है।


feature-top