- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर
बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर
बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा सहित कुल 6 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिनमें 4 महिला माओवादी शामिल हैं।
सुरक्षा बलों को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 17 जनवरी की सुबह से 18 जनवरी की शाम तक चली रुक-रुक कर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में सभी माओवादी ढेर कर दिए गए।
मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, .303 राइफल, कार्बाइन समेत कुल 6 स्वचालित हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की गई है। मारे गए माओवादियों पर कुल 27 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टिलिंगम ने शेष माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण की अपील की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
