सेंसेक्स 324 और निफ्टी 109 अंक गिरकर बंद

feature-top

शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

आज बीएसई सेंसेक्स 324.17 अंकों (0.39%) की गिरावट के साथ 83,246.18 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 108.85 अंकों (0.42 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 25,585.50 अंकों पर बंद हुआ।

बताते चलें कि बाजार ने आज भी लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल कई दिग्गज कंपनी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।


feature-top