काजीरंगा में बाघों की मौत का सिलसिला जारी

feature-top

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्क के बागोरी पश्चिमी रेंज के काठपोरा क्षेत्र से एक मादा रॉयल बंगाल टाइगर का शव बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाघिन की मौत बाघों के आपसी संघर्ष के कारण हुई है यह बीते पांच महीनों में काजीरंगा में आपसी संघर्ष के चलते बाघ की मौत का तीसरा मामला है।

इससे पहले भी राष्ट्रीय उद्यान में एक अन्य मादा रॉयल बंगाल टाइगर मृत पाई गई थी, जिसकी मौत का कारण भी आपसी संघर्ष बताया गया था।


feature-top